
नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) को बड़ा अवॉर्ड मिला है। कोहली वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 चुने गए हैं। बता दें कि वह पहले भी तीन बार ये पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अभी तक कोई भी बल्लेबाज चार बार ये खिताब नहीं जीत सका है। विराट कोहली 2012, 2017 और 2018 में वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए थे।
यह भी पढ़ें- भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को हराया
कोहली का वनडे रिकॉर्ड
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अबतक कुल 292 वनडे मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 13,848 रन बनाए हैं। वहीं 50 शतक और 72 अर्धशतक जड़े हैं।
Published : 25 January 2024, 6:10 PM IST
Topics : ICC Men s ODI Cricketer of the Year India International Cricket Council Latest Hindi News Virat Kohli अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद भारत वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 विराट कोहली