
एडिलेड: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 10 विकेट से जहां हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, एडिलेड के मैदान में इस बीच कुछ ऐसा हुआ, जिससे माहौल गरमा गया। दरअसल, भारत के एक फैन ने सैंडपेपर हाथ में लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम और उनके फैंस को बुरी तरह चिढ़ाया।
वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि उस भारतीय फैन ने भारतीय टीम की टेस्ट जर्सी पहनी हुई है। वह अपने हाथों में सैंडपेपर लिए हुए है और सिक्योरिटी गार्ड उसे बार-बार बाहर जाने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, इस दौरान फैन हाथ में पीले रंग का सैंडपेपर लेकर बार-बार दिखा रहा है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
2018 में घटी थी घटना
बता दें कि साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वाॅर्नर की देखरेख में यह काम कैमरन बेनक्राॅफ्ट ने किया था।
बेनक्राॅफ्ट ने उस मैच में सेंडपेपर से गेंद को घिसते हुए नजर आए थे, ताकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अधिक स्विंग प्राप्त कर सकें। इस घटना को लेकर ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को बहुत शर्मसार होना पड़ा था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया था बैन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इस स्कैंडल के चलते स्टीव स्मिथ और डेविड वाॅर्नर पर 1-1 साल का बैन लगाया था, तो वहीं कैमरन बेनक्राॅफ्ट को 9 महीने के लिए किसी भी प्रकार की क्रिकेट गतिविधि में भाग लेने से बैन कर दिया था।
Published : 10 December 2024, 4:25 PM IST
Topics : Adelaide Test cricket India vs Australia ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist Sandpaper Controversy Viral video