हिंदी
फ़तेहपुर: जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। सरेआम सड़क किनारे दो पक्षों में मारपीट और एक-दूसरे को लाठियों से पीटने से मौके पर हड़कंप मचा रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के दो पक्षों में मारपीट का यह मामला असोथर थाना क्षेत्र के कुसुम्भी गांव का बताया जा रहा है। मारपीट करने वाले ई-रिक्शा चालक और टेम्पो चालक बताए जा रहे हैं। मारपीट की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मामला सामने आने के बाद दोनो पक्षों ने थाने में जाकर कार्यवाही न किये जाने की मांग की है।
Published : 3 April 2024, 5:33 PM IST
Topics : Fatehpur fierce fight two parties uttarpradesh Viral video उत्तर प्रदेश फतेहपुर मारपीट लाठी डंडे विवाद