फिर आबादी क्षेत्र में घुसी हिंसक नीलगाय, दहशत का माहौल

तकरीबन हफ्ते भर से कोल्हुई क्षेत्र में नीलगाय के आतंक से लोग दहशत में है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 25 March 2024, 7:33 PM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज) बीते कई  दिनों से नीलगाय के आतंक से कोल्हुई के लोग दहशत मे जी रहे है। हद तो तब हो गया जब कोल्हुई थाना क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामवासियो का 
सब्र टूट गया और लाठी डण्डा लेकर नीलगाय को भगाने मे जुट गए। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बीते पखवाड़े भर मे दर्ज़नों लोगों को नीलगाय ने हमला कर घायल कर दिया है। जिससे क्षेत्र मे दहशत का माहौल है आज होली के दिन आबादी क्षेत्र मे फिर नीलगाय घुस गई जिसके बाद सोनचिरईया, करूवावल, ढ़िहारी,महदेवा, शिकारगढ़ समेत दर्ज़नों गांव के लोगों ने लाठी डण्डा लेकर नीलगाय को भगाने के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर वन विभाग और कोल्हुई थाने की पुलिस ने भी नीलगाय को रेस्क्यू करने के अभियान मे जुट गई।

 

Published : 
  • 25 March 2024, 7:33 PM IST

Advertisement
Advertisement