
नई दिल्ली: देश के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री को नया विदेश सचिव बनाया गया है। नियुक्ति संबंधी कैबिनेट की समिति ने इस पद विक्रम मिस्री की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वे 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी विनय क्वात्रा का स्थान लेंगे।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार विक्रम मिस्री 1889 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी है। वे इस समय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर तैनात है।
विदेश सचिव के पद पर विक्रम मिस्री की नियुक्ति 15 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी।
1988 बैच के आईएफएस अधिकारी विनय क्वात्रा (Vinay Kwatra) इस समय विदेश सचिव के पद पर नियुक्त हैं। वे 14 जुलाई 2024 को इस पद से रिटायर होने वाले हैं।
Deputy National Security Advisor Vikram Misri to be the next Foreign Secretary pic.twitter.com/R3MFIT4xAf
— Dynamite News (@DynamiteNews_) June 28, 2024
क्वात्रा को 30 अप्रैल 2024 को इस पद पर नियुक्त किया गया था।
Published : 28 June 2024, 4:47 PM IST
Topics : Appointed Deputy NSA Foreign Secretary Vikram Misri उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नई दिल्ली नियुक्त विक्रम मिस्री विदेश सचिव