वीरे दी वेडिंग के नये पोस्टर में दिखा करीना-सोनम का बिकिनी लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और करीना कपूर की आनेवाली फिल्म वीरे दी वेडिंग का नया पोस्टर सामने आ गया है। इस पोस्टर में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। पूरी खबर..

Updated : 18 May 2018, 4:26 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया था। अब इस मूवी का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। 

रिलीज किये गये नये पोस्टर में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। इनके बिकिनी लुक को फैंस काफी पसंद कर रहा हैं साथ ही यह सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

फिल्म को शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं जबकि सोनम कपूर की बहन रिहा कपूर  इसे प्रोडयूस कर रही है। यह फिल्म 1 जून 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Published : 
  • 18 May 2018, 4:26 PM IST

Related News

No related posts found.