वाराणसी: रिक्शे पर शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

भेलूपुर थाना के कमच्छा में उस समय भारी हड़कम्प मच गया जब एक रिक्शा चालक ने उसके रिक्शे में आज्ञात शव होने की खबर दी। लोगों ने रिक्शे चालक को पकड़कर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर..

Updated : 19 July 2018, 7:03 PM IST
google-preferred

वाराणसी: भेलूपुर थाना के कमच्छा में एक शराब की दुकान के सामने एक रिक्शे पर अज्ञात शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव को एक रिक्शा पर रखा गया था। पुलिस का घटना की जानकारी दे गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी के मुताबिक रिक्शा चालक ने शव को देखकर इसकी सूचना अपने मालिक को दी। लोगों ने इस मामले में रिक्शा चालक को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

100 नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Published : 
  • 19 July 2018, 7:03 PM IST