हिंदी
देहरादून: टिहरी गढ़वाल के बूढा केदार क्षेत्र में मंगलवार देर रात बादल फटने और भू-स्खलन से एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गयी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण वहां काफी जान-माल के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जोरों पर हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: देवभूमि में आफत बनकर बरस रही बारिश, मलबे में दबे कई घर

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अगले तीन दिन बरपेगा बारिश का कहर
जानकारी के मुताबिक बूढ़ा केदार क्षेत्र में बाल गंगा नदी के उद्गम स्थल के करीब बीती रात बादल फटने और उसके बाद भूस्खलन के कारण कोट गांव एक ही परिवार के आठ लोग मलबे में दब गये, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। सभी लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
Published : 29 August 2018, 11:25 AM IST