हिंदी
बरेली: बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में एक युवक की कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गयी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आज नेपाल सिंह नाम के एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी कि उनके भतीजे जमुना प्रसाद (24) को गांव के ही ईश्वरी प्रसाद, परमेश्वरी, कुंवर पाल शनिवार शाम को बुलाकर अपने साथ ले गए थे तथा इन लोगों ने उसे शराब पिलायी और फिर ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की जांच कर कार्रवाई होगी।
Published : 14 January 2024, 6:12 PM IST
Topics : आरोपी फरार कुचलकर हत्या ट्रैक्टर पुलिस बड़ा गांव बरेली सिरौली
No related posts found.