हिंदी
लखनऊ: एक महिला ने मंगलवार को जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के समीप सड़क पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। जिससे वहां हड़कंप मच गया। लोगों के शोर मचाने पर वहां मौजूद पुलिस ने महिला को कंबल डालकर बचाया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घायल महिला की पहचान अंजली जाटव पत्नी देशराज जाटव को रुप में हुई है।

जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के पुरवा थाना क्षेत्र के छत्ताखेड़ा गांव निवासी अंजलि जाटों पत्नी देशराज का पारिवारिक विवाद चल रहा है और वह इसी मामले को लेकर अपने बच्चे के साथ लखनऊ आई थी। जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के पास सड़क पर महिला ने बच्चों को किनारे बैठा दिया और बैग से पेट्रोल निकाल कर अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे कंबल डालकर बचा लिया।
बताया जा रहा है कि महिला 70% तक जल चुकी है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला पारिवारिक विवाद के कारण लखनऊ में शिकायत दर्ज कराने आई थी। गौतमपल्ली थाने के पास विक्रमादित्य मार्ग पर उन्नाव से आई महिला ने आत्मदाह की कोशिश की है। उसकी पारिवारिक विवाद को लेकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Published : 6 August 2024, 12:33 PM IST
Topics : commit suicide DynamiteNews Lucknow woman आत्मदाह गंभीर झुलसी महिला लखनऊ