हिंदी
महोबा: जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ बलात्कार करने, बलात्कार के परिणाम स्वरूप उसके गर्भवती होने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: दिल दहलाने वाली खबर- सम्भल में अपहरण कर बच्चे की हत्या, फिर किया कुछ ऐसा
महोबा के पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने बृहस्पतिवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 26 नवंबर को अपनी तहरीर में बालेन्द्र राजपूत (23) पर आरोप लगाया कि उसे उनकी 16 साल की बेटी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। जिससे किशोरी गर्भवती हो गई है।

पाटीदार ने बताया कि पुलिस दल ने छापेमारी कर बुधवार को आरोपी युवक को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: छात्र की अपहरण के बाद हत्या में तीन को उम्रकैद
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज होते वक्त किशोरी करीब पांच माह की गर्भवती थी। (भाषा)
Published : 12 December 2019, 5:21 PM IST
Topics : POCSO police rape uttar pradesh उत्तर प्रदेश क्राइम क्राइम पॉक्सो बलात्कार महोबा