हिंदी
सम्भल: उत्तर प्रदेश में जिले सम्भल के हयातनगर क्षेत्र में बदमाशों ने अपहृत बालक की हत्या कर दी गई जिसका सिरकटा शव मंगलवार को जंगल में पराली से बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हसनपुर मुंजव्ता गांव निवासी राजकुमार प्रजापति का आठ वर्षीय पुत्र शिवकुमार छह दिसम्बर को लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर अगले दिन उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस बालक की तलाश कर रही थी और आज जंगल में एक खेत से पराली से बच्चे का सिरकटा शव बरामद कर किया गया। (वार्ता)
Published : 11 December 2019, 5:06 PM IST