हिंदी
भदोही: भदोही जिले में एक ही दिन पहले ब्याही दुल्हन की मौत का मामला सामने आया है।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के गहरपुर गाँव निवासी सैय्यद के बेटे मुख्तार अहमद (22) की शादी जौनपुर जिले में मोहम्मद यूनुस की बेटी रोशनी (21) से विगत शनिवार को हुई थी। रविवार को वलीमे की दावत का आयोजन देर रात तक चला।
इस बीच, रोशनी की तबियत खराब हो गई। लगातार उल्टी-दस्त से परेशान रोशनी को परिजन सोमवार को अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान शाम को उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना पा कर पहुंची पुलिस ने देर शाम शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
Published : 20 June 2023, 12:23 PM IST
Topics : Bhadohi Bride diarrhea uttar pradesh उल्टी दस्त दुल्हन भदोही मौत