हिंदी
महराजगंजः श्यामदेउरवां के बड़हरा गंजन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना से ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। यहां अस्पताल में पति की मौत की खबर सुनकर एक पत्नी सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और हार्ट अटैक आने से उसने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर से उनके परिवार में मातम छा गया है। वहीं ग्रामीण भी इस घटना से सकते में है। नम आंखों से उनके परिजन, रिश्तेदार और गांव वाले आज दोनों की अर्थियों को उठाकर शमसान घाट ले जा रहे हैं।

इस दर्दनाक घटना से ग्रामीण सहमें हुए और डरे नजर आ रहे हैं। सभी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं कि कैसे दोनों अचानक से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां के बड़हरा गंजन निवासी लल्लन खान काफी दिनों से बीमार थे। गोरखपुर में इलाज के दौरान रात 8 बजे के करीब अस्पताल में उनका निधन हो गया था।
यह भी पढ़ेंः यूपी- खंडहर में खुदाई के दौरान फटी रह गई आंखें,तिजोरी में निकले सोने-चांदी के आभूषण

यह भी पढ़ेंः UP- कोहरा बना काल.. आपस में टकराए तीन वाहन, चार लोगों की दर्दनाक मौत
इसकी सूचना जब घर वालों लगी तो यह सुनते ही घर में मातम छा गया, घर पर रिश्तेदार और परिचित इकठ्ठा होने लगे, इसी बीच लल्लन खान की पत्नी की सांसें रुक गयीं और उन्होंने भी वहीं दम तोड़ दिया। बड़हरा गांव में आज एक साथ दोनों पति पत्नी का जनाज़ा निकलेगा। हादसे की सूचना जब ग्रामीणों को पता चली तो सभी सन्न रह गये हैं कि अचानक से यह सब कैसे हो गया।
Published : 9 December 2018, 1:42 PM IST
Topics : अस्पताल उत्तर प्रदेश ग्रामीण पति पत्नी परिवार महराजगंज मातम मौत हार्ट अटैक
No related posts found.