गोरखपुरः खूनीपुर में पटाखे से भरी गाड़ी में हुआ धमाका,लगी आग..मचा हड़कंप

डीएन ब्यूरो

गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र स्थित खूनीपुर बाजार में मंगलवार की दोपहर को एक तिरपाल से ढकी गाड़ी में हुए धमाके से लगी आग से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में पता चला है कि गाड़ी में पटाखों से धमाका हुआ है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़े क्या है पूरा मामला

पटाखे से भरी गाड़ी में लगी आग
पटाखे से भरी गाड़ी में लगी आग


गोरखपुरः कोतवाली क्षेत्र के खूनीपुर में मंगलवार को तब अफरा-तफरी मच गई जब यहां धमाके की जोरदार आवाज लोगों को सुनाई पड़ी। अचानक से बाजार में हुये धमाके की आवाज सुनकर लोग जब घरों व दुकानों से बाहर निकले तो पता चला कि यहां एक गाड़ी जो पटाखे से भरी हुई थी उसमें धमाका हुआ है। धमाका खूनीपुर में दिन के समय डेढ़ बजे के आस-पास हुआ। लोगों ने जब देखा कि गाड़ी में धमाके के बाद आग लग गई है तो  उन्होंने  तुरंत पानी से इस पर छिड़काव किया।  

यह भी पढ़ेंः गोरखपुरः पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, हालत गंभीर  

 

  

आग बुझाती पुलिस टीम 

 

उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विनय सिंह, सीओ कोतवाली, सिटी मजिस्ट्रेट, कोतवाली और राजघाट पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों को की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार यहां पार्क में एक गाड़ी तिरपाल से ढकी हुई थी, इसी गाड़ी में मंगलवार की दोपहर को धमाका हुआ और आग लग गई। पुलिस जांच में पता चला है कि गाड़ी में पटाखे भरकर रखे गये थे।      

यह भी पढ़ेंः गोरखपुर: नहीं जागा प्रशासन.. सूरजकुंड सरोवर में फिर बड़ी संख्या में मछलियों की मौत  

 

 

आग से मची अफरा-तफरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

 

एसपी सिटी का कहना है कि पटाखा का कारोबार करने वाले सुल्तान ने गाड़ी में पटाखे छुपाकर रखे हुए थे। पुलिस सुल्तान की तलाश में जुट गई है वहीं आस-पास के घरों में भी छानबीन चल रही है, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि यहं भी पटाखे छुपाकर रखे जाने की संभावना है।     

यह भी पढ़ेंः गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा.. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया टैंपो, तीन मरे, आधा दर्जन घायल 

 

बताया जा रहा है सुलतान खूनीपुर और साहबगंज में पटाखे का कारोबार करता है। उसके खिलाफ कई थाने में कई मामले भी दर्ज है। मामले में एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि आरोपित के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। पुलिस को घरों की तलाशी में फिलहाल पटाखे नहीं मिले हैं। मामले में छानबीन जारी है और आस-पास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                              
 










संबंधित समाचार