हिंदी
गोरखपुर: सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर में स्थित सूरजकुंड सरोवर में फिर एक बार बड़ी संख्या में मछलियां मृत पायी गयी है। यह पहला मामला नहीं है, जब यहां इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हुई हो लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन उदासीन बना हुआ है। सोमवार को मृत पड़ी मिली मछलियों को ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से वहां से हटाया गया। प्रशासन ने फिर एक बार मामले की जांच की बात कही है।

सूरजकुंड सरोवर में पिछले कुछ समय से मछलियों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके पीछे गोरखपुर में जल प्रदूषण का खतरनाक स्तर तक पहुंचना मुख्य कारण माना जा रहा है। इस मामले को लेकर कई सामाजिक संगठन पहले भी प्रशासन पर निशाना साध चुका है।
पिछले साल दीवाली के बाद भी यहां बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने विशेषज्ञों से मछलियों की मौत के कारणों की जांच कराई थी लेकिन मछलियों की मौत का सिलसिला जारी है। कई बार सरोवर की सफाई भी कराई जा चुकी है, लेकिन मौतें नहीं रूकी। माना जा रहा है कि बढ़ते जल प्रदूषण ही मछलियों की मौत का मुख्य कारण है।
Published : 15 October 2018, 1:44 PM IST
Topics : गोरखपुर जांच प्रदूषण प्रशासन मछलियां मौत सूरजकुंड सरोवर सूरजपुर धाम
No related posts found.