हिंदी
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दो समूहों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर लाठियों, ईंटों और धारदार हथियारों से हमला किया।
पुलिस के अनुसार, झड़प के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा और बड़ी संख्या में वाहन फंस गए।
बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के कम से कम 20 लोग घायल हो गए। इस घटना के सिलसिले में पांच महिलाओं समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चंद्रपुर गांव में बंगाली यादव और रामचंद्र यादव के बीच भूमि विवाद को लेकर झड़प हुई।
Published : 15 November 2023, 11:43 AM IST
Topics : 20 लोग घायल Bhadohi Gopiganj land dispute uttar pradesh उत्तर प्रदेश गोपीगंज झड़प भदोही भूमि विवाद