हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा की अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन उसको लेकर फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का एक पत्र वायरल किया गया और उसके मुताबिक 29 जून व 30 जून को लिखित परीक्षा कराए जाने की बात लिखी गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस पत्र को लेकर दिन भर तरह-तरह की चर्चाएं चलीं। आखिरकार पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से एक्स पर एक पत्र पोस्ट किया गया, जिसमें इसे पूरी तरह फर्जी व भ्रामक बताया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर यह फर्जी पत्र वायरल करने वाले की पहचान करने के लिए जुट गई है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि सिपाही के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए बीती 18 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई थी। पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। 50 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था।
Published : 18 May 2024, 11:26 AM IST
Topics : Constable Re Exam Date social media UP Police viral तारीख यूपी पुलिस वायरल सिपाही भर्ती परीक्षा सोशल मीडिया