Uttar Pradesh: यूपी पुलिस ने दक्षिण अफ्रीका मूल के छह लोगों को किया गिरफ्तार, जानिये क्या है उनका अपराध

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विदेशी नागरिकों के सत्यापन के लिए एक विशेष अभियान चलाया जिसके तहत यह गिरफ्तारी हुई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 June 2023, 5:03 PM IST
google-preferred

नोएडा: जिले के थाना रबूपुरा की पुलिस ने यहां अवैध रूप से रह रहे दक्षिण अफ्रीका मूल के छह विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि बीती रात को थाना पुलिस और क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत दक्षिण अफ्रीका मूल के छह विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जिनमें पांच पुरुष और एक महिला है।

सिंह ने बताया कि यह लोग वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में कुछ विदेशी मूल के नागरिकों के अवैध रूप से रहने की सूचना मिली थी जिसके बाद वहां पर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

हाल ही में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अवैध रूप से मादक द्रव्य बनाकर देश- विदेश में बेचने के आरोप में अफ्रीकी मूल के 13 नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 450 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ, इनके निर्माण में प्रयुक्त होने वाला कच्चा माल और उपकरण बरामद किये थे। इसके बाद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विदेशी नागरिकों के सत्यापन के लिए एक विशेष अभियान चलाया जिसके तहत यह गिरफ्तारी हुई है।

Published : 
  • 6 June 2023, 5:03 PM IST

Related News

No related posts found.