हिंदी
लखनऊः उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। हत्या, रेप और लूटपाट के मामले रोज निकलकर सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बिजनौर से प्रकाश में आया है। यहां अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना थाना शहर कोतवाली के गांव पैदा की है। मृतक की पहचान बिजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। उसकी लाश गांव के ही एक आम के बाग में मिली।
क्या बोले परिजन?
पीड़ित परिजनों ने बताया कि बिजेंद्र सोमवार सुबह घर से निकला था। लेकिन जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। परिजनों ने कहा कि उसकी लाश गांव के ही एक आम के बाग में मिली। वहीं, घटना पर पुलिस ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
Published : 13 February 2024, 7:16 PM IST
Topics : Bijnor crime news Latest Hindi News Murder In Bijnor UP News उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश पुलिस बिजनौर हत्या