
महराजगंज: दस दिन की एक मासूम को पीलिया हुआ है, जब परिजन इस बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो जिम्मेदारों ने डाक्टर व सुविधा न होने का बहाना बना भर्ती करने से मना कर दिया। मामला सीएमएस के सामने पहुंचा लेकिन कुछ नहीं किया।
संयोग से उसी दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे जब मामला उनके संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने भी कुछ नही किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक घुघुली नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी के दस दिन की पोती को पीलिया हुआ है, जिसे लेकर पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार उर्फ मल्लू अस्पताल पहुंचे थे, यहीं मंत्री के सामने सारा हंगामा हुआ।
Published : 30 May 2020, 5:22 PM IST
Topics : Jai Pratap Singh Maharajganj UP Health Minister जय प्रताप सिंह महराजगंज यूपी यूपी के स्वास्थ्य मंत्री