
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे से जुड़ी बड़ी खबर है। सरकार ने मंगलवार को राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से जुड़े अफसरों के तबादले किये हैं।
राज्य में कुल आठ आईपीएस के तबादले किये गये।
डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में देखिये पूरी सूची
1) डा० के एजिलरसन को वाराणसी से पुलिस महानिरीक्षक, यूपी-112 बनाकर लखनऊ भेजा गया।
2) मनोज कुमार सोनकर को लखनऊ से वाराणसी।
3 शगुन गौतम को लखनऊ से सीतापुर भेजा गया है।
4) राजेश कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर को संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी भेजा गया है।
5) देवरंजन वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रतीक्षारत्/सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से पुलिस उपमहानिरीक्षक, नियम एव ग्रंथ, लखनऊ बनाया गया।
6) आशीष श्रीवास्तव को कानपुर नगर से लखनऊ भेजा गया।
7) श्रीमती अपर्णा गुप्ता, पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट को पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया।
8) सूरज कुमार राय, पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा से सेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ भेजा गया है।
Published : 4 March 2025, 3:35 PM IST
Topics : IPS ipsofficer UP IPS Transfer UPSC uttar pradesh