
बांदाः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बांदा में समाजवादी विजय यात्रा को संबोधित किया और रछा यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में इस सरकार ने उत्तर प्रदेश को सिर्फ बर्बाद किया है। अखिलेश ने रैली में मौजूद लोगों से पूछा कि आपको योगी सरकार चाहिए या योग्य सरकार...अखिलेश ने कहा कि बताओ हमारे बुंदेलखंड और बांदा के लोगों इनके वादे झूठे निकले कि नहीं निकले?
अखिलेश ने बीजेपी के दमदार सरकार वाले नारे पर निशाना साधते हुए कहा- ये लोग जो कहते हैं कि दमदार सरकार है, दमदार लोगों को अभी देखा था हम लोगों ने सड़क पर कैसे वे पीछे पीछे चलते चले जा रहे थे। ये दमदार सरकार चलाने वाले जो लोग हैं इनका एक ही नारा है। ये झूठ दमदार बोलते हैं। अखिलेश ने कहा कि आज जो किसान आत्महत्या कर रहा है सरकार उसकी कोई मदद नहीं कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा, 'जनता ने यहां पर बीजेपी के सभी विधायकों को जिता कर भेजा। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी पूरा समर्थन मिला। मगर इन लोगों ने बुंदेलखंड और बांदा के लिए कुछ नहीं किया।
इस दौरान उन्होंने कहा आज जो किसान आत्महत्या कर रहा है, सरकार उसकी कोई मदद नहीं कर रही है। हम समाजवादी लोग गरीब का दुख समझते हैं, परेशानी समझते हैं, हम सब परिवार वाले लोग हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि बताओ किसान भाइयों किसी को खाद मिल रही है क्या? डीएपी नहीं, जानवरों के लिए भी अन्न का कोई इंतजाम सरकार ने नहीं किया।
Published : 1 December 2021, 1:52 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav banda Rath Yatra Samajwadi Party अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश बांदा रथ यात्रा सपा