Site icon Hindi Dynamite News

UP Congress: यूपी महिला कांग्रेस के वर्कर्स दिल्ली में डालेंगे डेरा, जंतर मंतर से शुरू करेंगे देशव्यापी आंदोलन

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की और अपने पूरे कार्यक्रम को साझा किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
UP Congress: यूपी महिला कांग्रेस के वर्कर्स दिल्ली में डालेंगे डेरा, जंतर मंतर से शुरू करेंगे देशव्यापी आंदोलन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने शनिवार को देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की। कांग्रेस कार्यालय पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस 29 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन दिल्ली के जंतर मंतर पर करेगी। इस आंदोलन के दौरान वे अपनी तीन सूत्री मांगों को मनवाने का काम सरकार से करेगी।

ममता चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम सीमा पर आ चुकी है। अत्याचार, जघन्य अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। इन पर सरकार का कोई रोकथाम नहीं है। 

उन्होंने कहा कि लखनऊ के सरोजनी नगर कांड, मध्य प्रदेश के रीवा में दो महिलाओं को मिट्टी में दफन किया गया। लगातार अपराध बढ़ रहे है और सरकार अपराध पर कोई लगाम नहीं लगा पा रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकार 33 प्रतिशत महिला कानून विधयक लागू नहीं की, महालक्ष्मी योजना जो राहुल ने देने की बात कही थी 8500 प्रतिमाह महिलाओं को ताकि एक गरीब परिवार की महिला अपना उत्थान कर सके वह भी सरकार ने लागू नहीं किया।

उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अल्का लंबा जी के नेतृत्व में होगा। इस आंदोलन में देश के कोने-कोने महिलाएं आ रही है। 

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के माध्यम से हम मोदी सरकार से तीन सूत्री मांगों को लागू कराने का काम करेंगे। अगर सरकार इसे नहीं करती है तो यह आंदोलन एक विशाल आंदोलन का रूप लेगा और प्रदेश के कोने-कोने में यह आंदोलन चलेगा।

Exit mobile version