यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आधे दर्जन मंत्रियों के साथ दिल्ली में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई दिल्ली के दौरे पर हैं। इनके अलावा उप मुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्री राजधानी के दौरे पर हैं।

Updated : 2 July 2017, 7:09 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी के दौरे पर रहे। इसके बाद ये नई दिल्ली के दौरे पर रविवार रात 8.30 बजे पहुंच रहे हैं।

योगी देश की राजधानी में रात्रि निवास करेंगे। वे सीधे एयरपोर्ट से भारत सरकार के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के यहां एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करेंगे। 

योगी के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी दिल्ली पहुंच गये हैं। योगी के साथ उनके राजकीय विमान में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा दिल्ली पहुंचेंगे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता की खबर के मुताबिक आज योगी के साथ उनके सचिव मृत्युंजय नारायण दिल्ली आ रहे हैं।

सीएम के अलावा कई अन्य कैबिनेट मंत्री सिद्दार्थनाथ सिंह, ब्रजेश पाठक इत्यादि भी इस समय नई दिल्ली के दौरे पर हैं।

योगी का सोमवार का कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।

Published : 
  • 2 July 2017, 7:09 PM IST

Related News

No related posts found.