हिंदी
लखनऊः कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए उत्तर प्रदेश के विधि मंत्री ब्रजेश पाठक को सासं लोनो में तकलीफ पाई गई है। रविवार सुबह उन्हें संजय गांधी पीजीआइ के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सीधे आइसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ेंः यूपी में बड़ी संख्या मे पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर
बता दें कि पांच अगस्त को बृजेश पाठक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में ही आईसोलेट कर लिया था। उन्होंने खुद ट्विट करके इस बात की जानकारी दी थी। शनिवार रात सांस लेने में तकलीफ हुई और रविवार सुबह मंत्री के स्टाफ ने उन्हें पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कई नेता पहले से ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बृजेश पाठक से पहले जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सहित कई नेता और कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
Published : 10 August 2020, 10:40 AM IST
Topics : Brijesh Pathak Cabinet Minister Corona Positive uttar pradesh उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव पीजीआई ब्रजेश पाठक