UP Cabinet Expansion: आम चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल के अंतिम विस्तार पर जानिये ये बड़े अपडेट

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावनाओं के बीच लखनऊ में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गयी हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 March 2024, 11:42 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावनाओं के बीच लखनऊ में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गयी हैं।

दरअसल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और भाजपा में कुछ समय पहले वापसी करने वाले दारा सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें काफी समय से लगायी जा रही हैं।

यह भी पढें: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, रेणुका मिश्रा को हटाया गया

इसके अलावा हाल ही इंडिया समूह से अलग हुये राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के भी एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिलने के कयास लगाये जा रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार योगी मंत्रिमंडल का संक्षिप्त विस्तार मंगलवार को होने के आसार हैं हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के लखनऊ रहने पर निर्भर कर सकता है। 

Published : 
  • 5 March 2024, 11:42 AM IST