UP Police Exam: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, रेणुका मिश्रा को हटाया गया

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 5 March 2024, 10:52 AM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक होने के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष मौजूदा अध्यक्ष को हटा दिया गया है और नये अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सरकार ने भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाकर उनके स्थान पर डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। रेणुका मिश्रा फ़िलहाल प्रतीक्षारत रखी गईं है

पेपर लीक मामले में भर्ती बोर्ड को एफआईआर दर्ज करवानी थी। पेपर लीक मामले की आंतरिक जांच कमेटी अब तक कोई रिपोर्ट नहीं दे पाई। लापरवाही के चलते सरकार ने ये एक्शन लिया है।

यूपी में 60 हज़ार से ज़्यादा सिपाही भर्ती में 48 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है और अगले 6 महीने में फिर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

Published : 
  • 5 March 2024, 10:52 AM IST

Related News

No related posts found.