हिंदी
नोएडा (उप्र): गौतमबुद्ध नगर जिले में एक महिला से पहले कथित तौर पर दुष्कर्म करने और फिर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जारचा थाने के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से इस संबंध में मंगलवार की रात शिकायत दर्ज करायी गयी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती के अनुसार उसके गांव के ही निवासी मोहन ने उससे मंगलवार की रात दुष्कर्म किया और इसके बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Published : 17 January 2024, 7:38 PM IST
Topics : social media आपत्तिजनक वीडियो गौतमबुद्ध नगर जिले दुष्कर्म नोएडा उप्र प्रसारित किया सार्वजनिक सोशल मीडिया