अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर संयुक्त राष्ट्र का बड़ा बयान

संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर ड्रग्स एवं अपराध पर भ्रष्टाचार के खतरे को उजागर करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 December 2019, 1:46 PM IST
google-preferred

जेनेवा: संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर ड्रग्स एवं अपराध पर भ्रष्टाचार के खतरे को उजागर करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। विश्वभर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टचार निरोधक दिवस मनाया जा रहा है और इस दिवस का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाना है। अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस हर वर्ष नौ दिसंबर को मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र ड्रग्स और अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) के कार्यकारी निदेशक यूरी फेडोटोव ने भ्रष्टाचार निरोधक दिवस के मौके पर कहा भ्रष्टाचार लोगाें की दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है।

यह भी पढ़ें: International- बगदाद में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 16 की मौत, 47 घायल

फेडोटोव ने कहा कि भ्रष्टाचार से सार्वजनिक संसाधनों पर भरोसा खत्म हो गया है जो सामाजिक अनुबंध से समझौता करते हुए समाज के सबसे निचले स्तर के लोगों तक संसाधनों तथा अवसरों को पहुंचने से रोकता है। उन्होंने कहा आम लोगों तक संसाधनों को पहुचाने में भ्रष्टाचार एक अच्छी दुनिया को बनाने में हमारे प्रयासों को विफल कर रहा है।

यह भी पढ़ें: International News- अमेरिका में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

यूएनओडीसी के महानिदेशक ने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए गरीबी और उनकी असमानताओं का प्रभावी ढंग से मुकाबला करके आवश्यक अवसर प्रदान करना है। उल्लेखनीय है कि यूएनओडीसी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में भ्रष्ट्राचार को खिलाफ जागरूकता लाने के लिए सम्मेलन करने और वैश्विक भ्रष्टाचार विरोधी एजेंडा को आगे बढ़ाने में मदद करता है। (वार्ता)