
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शनिवार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्री धर्मेंद्र को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधान को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का प्रभारी तथा तमिलनाडु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई को सह प्रभारी नियुक्त किया है।
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव मई में होने हैं। इससे पहले चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पिछले महीने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया था। अब उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
धर्मेंद्र प्रधान को पिछले साल पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव समेत कई अन्य चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है।
Published : 4 February 2023, 1:38 PM IST
Topics : Assembly Election bjp Dharmendra Pradhan Karnataka कर्नाटक धर्मेद्र प्रधान भाजपा विधान सभा चुनाव