राजनाथ कल देंगे अपने तीन साल के कामकाज का रिपोर्टकार्ड

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह कल अपने मंत्रालय के पिछले तीन साल के कामकाज का ब्यौरा देंगे। मंत्रालय की ओर से आज जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 June 2017, 4:58 PM IST

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह कल अपने मंत्रालय के पिछले तीन साल के कामकाज का ब्यौरा देंगे। मंत्रालय की ओर से आज जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सभी मंत्री अपने मंत्रालय का रिपोर्टकार्ड पेश कर देश की जनता को अपनी उपलब्धियों और प्रमुख कार्यों से अवगत करा रहे हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिंह तीन साल में किये गये अहम फैसलों, शुरू किये गये कामों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- सुधर जाओ वरना हम सुधार देंगे..

समझ जाता है कि गृह मंत्रालय के रिपोर्टकार्ड में देश भर में शांति व्यवस्था कायम करने और अपराधों का ग्राफ नीचे लाने के लिये सभी राज्यों के पुलिस तंत्र को एकीकृत कमान से जोड़ने की परियोजना और पुलिस सुधार कार्यक्रम में तेजी लाने के काम को प्रमुखता से शामिल किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: प्रकाश सिंह LIVE: तो यह है नक्सल समस्या का हल..

इसके अलावा नक्सल एवं उग्रवाद प्रभावित इलाकों में अर्धसैनिक बलों को अत्याधुनिक रक्षा एवं सुरक्षा प्रणाली मुहैया कराने, जवानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक सुधार योजना को उपलब्धि के तौर पर मंत्रालय द्वारा अपने रिपोर्टकार्ड में शामिल करने की उम्मीद है।

Published : 
  • 2 June 2017, 4:58 PM IST

No related posts found.