Maharajganj Accident: कोल्हुई में अनियंत्रित स्कार्पियो गड्ढे में पलटी, ऐसे हुआ हादसा

कोल्हुई क्षेत्र में एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी ख़बर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 March 2025, 7:30 PM IST

महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर सोनचिरैया गांव के पास गुरुवार को ऑटो को बचाने के चक्कर में एक स्कार्पियो गड्ढे में चली गयी। गनीमत ये रहा कि कोई घायल नही हुआ है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कोल्हुई के तरफ से आ रही स्कार्पियो जैसे ही सोनचिरैया गांव के पास पहुंची सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के चक्कर मे गड्ढे में चली गयी।

ग्रमीणों ने बताया कि स्कार्पियो कई पलटी खाते हुए गड्ढे में गयी थी। वाहन में तीन लोग सवार थे सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं।

इस मामले में एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक करवाई की जाएगी।

Published :  27 March 2025, 7:30 PM IST