हिंदी
महराजगंज: जनपद में नगर के हनुमानगढ़ी चौराहे पर अनियंत्रित सीएनजी कार एक घर में घुस गई। इश हादसे में घर के अंदर सोये मकान मालिक समेत दो लोग घायल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार हनुमानगढ़ी चौराहे पर स्थित मदन गोपाल उम्र लगभग 70 वर्ष अपने घर में सो रहे थे। उनका लड़का अंकित उसी घर में दुकान भी चलाता है।
बीती रात तकरीबन 11.30 बजे गोरखपुर की ओर से एक सीएनजी कार तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर घर में घुस गई, जिससे मकान और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान एक बुजुर्ग और कार चालक घायल हो गए है।
Published : 18 November 2024, 10:29 AM IST
Topics : CNG car Dynamite News Maharajganj Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash trending news Uncontrolled सीएनजी कार हनुमानगढ़ी चौराहे