हिंदी
निचलौल (महराजगंज): निचलौल-सिंदुरिया मार्ग के ग्रामसभा खोनहौलीके सामने एक तेज रफ़्तार आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई।
तेज आवाज सुनकर अगल बगल के लोगों में चीख पुकार मच गई और लोग भयभीत हो गए।
स्थानीय लोगों की सहायता से वाहन चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया। लोगों ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि बोलेरो चालक तेज गति से वाहन चला रहा था।
सड़क पर गड्ढे होने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया है। इसे मामूली चोट लगी है।
गनीमत रहा कि इस बीच सड़क पर कोई आ जा नहीं रहा था जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
Published : 4 April 2024, 11:18 AM IST
No related posts found.