Site icon Hindi Dynamite News

United Nations के महासचिव एंटोनियो ने यूपी और बिहार में बाढ़ से हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि वह भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में पिछले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में हुई मौतों से दुखी हैं।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
United Nations के महासचिव एंटोनियो ने यूपी और बिहार में बाढ़ से हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि वह भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में पिछले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में हुई मौतों से दुखी हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार गुटेरेस ने सोमवार को कहा कि बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से लोगों को विस्थापित भी होना पड़ा है और संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव में काबुल में मतदान केंद्र पर विस्फोट

गुटेरेस ने आपदा का शिकार हुए परिवारों भारत की सरकार और लोगों के प्रति संवेदना और एकजुटता व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। गुटेरेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र बाढ़ का शिकार हुए लोगों की सहायता करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम करने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। (वार्ता)

Exit mobile version