Ukraine-Russia War: यूक्रेन के इस शहर में रूसी सैना ने किया हमला, 7 साल की बच्ची समेत 6 की मौत

यूक्रेन और रूस के बीच की लड़ाई दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। रूस ने फिर से यूक्रेन के एक शहर पर हमला कर दिया है। इस हमले में 6 लोगों की जान गई है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 27 February 2022, 3:27 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच का युद्ध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब बार फिर से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है। यूक्रेन के पूर्वी इलाके में स्थित सूमी शहर पर रूसी सैनिकों ने रॉकेट दागे हैं। इस हमले में कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। सूमी में हुए धमाके में एक 7 साल की बच्ची की भी जान चली गई है।

यूक्रेन के गवर्नर दिमित्री ज़िवित्स्की ने रविवार को बताया कि रूसी सैनिकों की तरफ से लगातार गोलाबारी जा रही है। रूस के इस हमले में 7 साल की बच्ची समेत 6 लोगों की जान गई हैं। वहीं यूएन की तरफ से दावा किया जा रहा है कि रूसी हमले में अब तक 64 लोगों की मौत हुई है।  

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को ही रूसी सैना ने पहले यूक्रेन के खारकीव में बहुत बड़ा हमला किया था। इस हमले में गैस की सैना एक गैस की पाइपलाइन को बर्बाद कर दिया। जिसमें से जहरीली गैस निकलने लगी, जिससे लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। ऐसे में यूक्रेन की सरकार ने एक अलर्ट जारी किया गया। जिसमें सरकार ने लोगों से अपने घरों की खिड़कियां और दरवारों बंद करने के लिए कहा है। इसके अलावा सरकार ने लोगों को अपने नाक पर गीला कपड़ा बांध कर रखने को कहा है। 

Published :  27 February 2022, 3:27 PM IST

Advertisement