हिंदी
कन्नौज: जिले में दो महिलाओं द्वारा सराफा दुकान पर टप्पेबाजी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस (Police) का कहना है कि जल्द ही दोषी महिलाओं पर कार्रवाई की जाएगी।
चांदी की छह बिछिया पार
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक लोहिया नगर निवासी रुपम वर्मा (Rupam Verma) पुत्र संजय वर्मा (Sanjay Verma) ने बताया कि उसकी सराफा बाजार में दुकान है। दुकान पर दोपहर में दो महिलाएं जेवरात देखने आईं थीं। उसने बताया कि महिलाओं ने पहले सोने (Gold) के जेवरात देखे और फिर चांदी के जेवरात देखती रहीं। इसी बीच महिलाओं ने चांदी (Silver) की छह बिछिया पार कर दी। यह पूरी घटना दुकान में लगे कैमरों में कैद हो गई।
थाने में दी तहरीर
इसके बाद महिलाएं बिना कुछ खरीदे चली गईं। दुकानदार ने बिछिया देखी तो नहीं मिली। इसके बाद महिलाओं का पीछा किया तो गांधी चौराहे पर जाकर उन्हें पकड़ लिया। पहले महिलाएं मना करती रहीं और फिर अभद्रता करने लगीं। दुकानदार ने दोनों महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कैमरों की फुटेज भी पुलिस को दे दी। संजय ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh) ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई। जल्द ही दोषी महिलाओं पर कार्रवाई की जाएगी।
Published : 16 September 2024, 10:48 AM IST
Topics : Crime in Kannauj Jitendra Pratap Singh kannauj Lohiya Nagar Robbery in Kannauj Rupam Verma कन्नौज रुपम वर्मा लोहिया नगर