हिंदी
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के जगदलपुर-बीजापुर सड़क मार्ग पर आज तड़के बस दुर्घटना में दो यात्रियों की मृत्यु हो गयी और पांच लोग घायल हो गए जिमसें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रायपुर से बीजापुर जा रही बस जगदलपुर-बीजापुर मार्ग पर बांगापाल के पास तड़के बस ड्राइवर को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें घटना स्थल पर दो लोंगों की मृत्यु हो गई, पांच लोग घायल हो गए,
तीन की हालत गंभीर बतायी गई है जिन्हें दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है।(वार्ता)
Published : 25 December 2022, 1:05 PM IST
Topics : अंचल छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस दुर्घटना बस्तर बीजापुर सड़क मार्ग
No related posts found.