
महराजगंज: डाइनामाइट न्यूज़ पर आज की जिले से बड़ी और पीड़ितों की थोड़ा सुकून देने वाली खबर आ रही है। बीते 29 जुलाई को फरेंदा के पचरुखी गांव में बिजली करंट 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत में देर रात शासन ने बिजली विभाग के दो नाकारे, लापरवाह और गैरजिम्मेदार अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता की सस्पेंड कर दिया है। इसकी पुष्टि जिले के बिजली विभाग के बड़े अफसर ने की है। इस कार्यवाही से जिले के भी अफसरों में खलबली मच गई है।
बता दें कि 29 जुलाई की फरेंदा के पचरुखी गांव के खेत में मजदूरी पर धान की रोपाई के दौरान खेत में ही मौजूद हाई वोल्टेज लोहे के विजली के खंभे में करंट उतर जाने से 4 लड़कीयों और 1 औरत समेत 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसकी जांच चल रही थी जांच में शासन ने दो नाकारे अधिकारी अधिशासी अभियंता रामचंद्र और अवर अभियंता विद्युत परिक्षण खंड गोरखपुर/महराजगंज के इरफान उल्लाह अंसारी को निलंबित कर दिया गया है।
इससे पहले 19 जुलाई की अधिशासी अभियंता रामचंद को फरुखाबाद में नई तैनाती मिली है। शासन के इस लापरवाह अफसरों पर कार्यवाही से पीड़ित परिजनों को थोड़ा सुकून जरूर मिलेगा।
Published : 1 August 2019, 9:44 AM IST
Topics : electrical department Farenda Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश पचरुखी गांव फरेंदा बिजली विभाग महराजगंज