
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार रात को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को लगी गोली, दो अन्य गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों ने तीन महीने पहले ‘मनी ट्रांसफर’ की दुकान में लूटपाट की थी। घटना के बाद से पुलिस, लुटेरों की तलाश में जुटी थी।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में घायल दो गौ-तस्कर गिरफ़्तार
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक वर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों की पहचान बलिराम और शाहरुख के रूप में हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)
Published : 22 October 2022, 12:06 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश गौतमबुद्ध नगर घायल नॉलेज पार्क पुलिस बदमाशों मुठभेड़