हिंदी
धनबाद: धनबाद में बिरसा मुंडा उद्यान के पास बृहस्पतिवार को एक निजी ‘जॉयराइड ग्लाइडर’ के एक इमारत से टकरा जाने से विमान में सवार पायलट और यात्री घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दोनों घायलों को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है।
बारबड्डा पुलिस थाने के प्रभारी आशीष कुमार यादव ने कहा कि जॉयराइड ग्लाइडर बरवाड़ा हवाई पट्टी से शाम चार बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरने के ठीक बाद इमारत से जा टकराया।
हादसे में घायल यात्री की पहचान पटना निवासी कुश सिंह (14) के रूप में हुई है, जो अपने मामा पवन सिंह के घर धनबाद आया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जॉयराइड ग्लाइडर एजेंसी के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।
Published : 24 March 2023, 7:44 AM IST
No related posts found.