
मॉस्को: रूस के कोमी रिपब्लिक में वोर्कुटिंस्काया खदान में मीथेन गैस से हुए विस्फोट के कारण दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 43 लोगों को बचा लिया गया है।
रूसी आपातकाल मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि विस्फोट के समय खदान में 106 लोग काम कर रहे थे। हादसे के बाद दो शव मिले हैं और 43 लोगों को बचाया गया है। (वार्ता)
Published : 6 March 2020, 11:33 AM IST
Topics : explosion International Methane Gas Republic Russia कोमी मीथेन मौत रिपब्लिक रूस