
कोडरमा: झारखंड में कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो भाई की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बाइक पर सवार दो युवक गुरूवार की देर रात जा रहे थे तभी महतो आहर राइस मिल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से दोनो युवको की मौत हो गयी।
मृतको की पहचान गुझंडी पंचायत के मुरली पहाड़ी गांव निवासी सिकंदर सिंह (27) और नितेश सिंह ( 21) के रूप मे की गयी है। दोनों युवक तिलैया डैम से एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात को घर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुयी। (वार्ता)
Published : 17 June 2022, 4:49 PM IST
Topics : Koderma Road Accident कोडरमा झारखंड भाई मौत सड़क दुर्घटना