
नई दिल्ली: एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला टीवी की दुनिया के सबसे चहेते जोड़ियों में से एक हैं। इन दिनों ये जोड़ी गोवा में अपना रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रही है। जहां की रुबीना ने कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो इस लिए इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुभव और अपने डेट की कई तस्वीरें की है। इन तस्वीरों में दोनों की स्टार्स कमाल के लग रहे है। अपनी इन तस्वीरों के साथ कैप्शन देते हुए रुबीना दिलाइक ने लिखा "मैं हर पल आपको देख पाती हूं, और ये मेरे लिए आशीर्वाद है।"
बात दें कि इस जोड़े ने 2018 में शादी कर ली और उनके रिश्ते को कई उतार-चढ़ावों से गुजरना पड़ा। लेकिन हमेशा ही ये दोनों एक-दूसरे के करीब आने में कामयाब हो जाते हैं। इस जोड़ी को एक साथ बिग बॉस के सीजन 14 के घर में भी रहे थे। इस सीजन की विजेता भी रुबीना ही बनी थी। रुबीना दिलाइक जल्द ही वेब सीरीज अर्ध के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं।
Published : 9 April 2022, 7:38 PM IST
Topics : Goa Instagram photo social media अभिनव शुक्ला गोवा टीवी एक्टर बीना दिलाइक वेकेशन सोशल मीडिया