
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2013 में ही फिल्म कंचना के राइट्स खरीद लिये थे।
यह भी पढ़ें: खुद को लड़कियों का आदर्श मानने पर इस एक्ट्रेस ने जताया गर्व
तुषार कपूर ने अपना प्रॉडक्शन वेंचर लॉन्च किया है और इसकी पहली फिल्म अक्षय कुमार स्टारर ‘लक्ष्मी बम’ है। यह फिल्म तमिल की सुपरहिट फिल्म ‘कंचना’ का हिंदी रीमेक है। तुषार कपूर ने बताया है कि उन्होंने इस फिल्म के राइट्स 2013 में ही खरीद लिए थे।
तुषार कपूर ने बताया, “यह कुछ अपनी फेवरिट चीज के लिए काम करने जैसा है। मैं कई साल से इस फिल्म से जुड़ा हुआ हूं। मैंने वर्ष 2013 में इस फिल्म के राइट्स खरीदे थे, इसलिए आप इसे पेंशन प्रोजेक्ट कह सकते हैं। एक प्रोड्यूसर के तौर पर ‘लक्ष्मी बम’ मेरी पहली फिल्म है और मुझे बेहतरीन टीम मिली है।
यह भी पढ़ें: लव मैरिज करके फंस गए निरहुआ, मांगा दहेज तो आम्रपाली ने दिया ऐसा जवाब
अक्षय सर इस फिल्म के मुख्य हीरो हैं और यह एक सपने के पूरे होने जैसा है कि आप अपने प्रॉडक्शन की शुरुआत इतने बड़े सितारे के साथ कर रहे हैं। इस फिल्म का सब्जेक्ट हमेशा से मेरा फेवरिट रहा है। मैं अपने उत्साह को शब्दों में नहीं बता सकता हूं।” (वार्ता)
Published : 30 November 2019, 6:03 PM IST
Topics : bollywood entertainment Tusshar Kapoor अक्षय कुमार कंचना तुषार कपूर फिल्म बॉलीवुड मनोरंजन लक्ष्मी बम