हिंदी
पुणे (महाराष्ट्र): महात्मा गांधी के प्रपौत्र एवं लेखक तुषार गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपिता के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणियों को लेकर हिंदुत्व नेता संभाजी भिडे के खिलाफ पुणे की एक अदालत में निजी आपराधिक मुकदमा दायर किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक तुषार गांधी ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने डेक्कन जिमखाना पुलिस थाने में भिडे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली उनकी शिकायत पर कोई कदम न उठाने के लिए पुणे पुलिस के खिलाफ भी शिवाजी नगर की जिला एवं सत्र अदालत में एक मुकदमा दायर किया है।
उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस अपना दायित्व भूल रही है और राजनीतिक दबाव में काम कर रही है।’’
तुषार ने अपने वकील तथा कुछ अन्य लोगों के साथ डेक्कन जिमखाना पुलिस थाने में दी शिकायत में कहा था, ‘‘भिडे ने न केवल महात्मा गांधी, बल्कि उनके परिवार के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणियां कीं।’’
भिडे पर जुलाई के अंतिम सप्ताह में पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी के वंशज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है।
Published : 16 September 2023, 11:11 AM IST
Topics : अदालत अपमानजनक तुषार गांधी नेता संभाजी भिडे पुणे महाराष्ट्र प्रपौत्र महात्मा गांधी मुकदमा हिंदुत्व
No related posts found.