
सीरियाः शनिवार को पूर्वोत्तर सीरिया में सीरियाई सरकार के सैनिकों और तुर्की के नेतृत्व वाले बलों में भीषण झड़प हुई थी। जिसमें चार सैनिक मारे गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की ने नौ अक्टूबर से कुर्द लड़ाकों की अगुवाई वाले सीरियाई लोकतांत्रिक बलों (एसडीएफ) को निशाना बनाया था। सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के अमेरिका के फैसले के बाद तुर्की ने सीमा पर कुर्द लड़ाकों पर हमला किया था। इराक के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन सीरिया से लगती अपनी सीमा पर 30 किलोमीटर का ‘बफर जोन’ बनाना चाहते हैं।
ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स‘ और ‘सना’ के अनुसार सरकारी सीरियाई टीवी चैनल का कैमरामैन भी हमले में घायल हो गया। ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि चार सीरियाई सैनिक मारे गए हैं और एक जनरल और एक चिकित्सा सहायक घायल हुए हैं।
Published : 10 November 2019, 4:31 PM IST
Topics : Force International syria Turkish अंतर्राष्ट्रीय झड़प तुर्की सीरियाई सैनिक