त्रिपुरा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 25 साल बाद लेफ्ट सत्‍ता से बाहर

डीएन ब्यूरो

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रूझानों में त्रिपुरा में बीजेपी आगे चल रही है और जीत के करीब पहुंच गयी है। भाजपा को रुझानो में 42 सीट प्राप्त हो गयी है।

अगरतल्ला में जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
अगरतल्ला में जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता


नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रूझानों में त्रिपुरा में बीजेपी आगे चल रही है। त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 59 पर मतगणना हो रही है, जिसमें से भाजपा को अब तक 40 से अधिक सीटों पर बहुमत मिलता दिख रहा है। रुझान के मुताबिक भाजपा त्रिपुरा में सरकार बनाने जा रही है। 

यह भी पढ़ें: विप्लव कुमार देव होंगे त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री!

 

 

त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनने पर 25 साल बाद यह पहला मौके होगा जब वहां लेफ्ट सत्ता से बाहर हो जायेगी। लेफ्ट को अब तक 19 से कम सीटें मिली हैं। कांग्रेस यहां अब तक खाता भी नहीं खोल सकी। 

यह भी पढ़ें: मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी 

रूझानो में मिले बहुमत की खबरों के बाद अगरतल्ला में भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। भाजपा को त्रिपुरा में कुल 50 फीसदी वोट मिले। 

त्रिपुरा में पार्टी को मिली जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है। इसके उन्होंने लिये पूर्वोत्तर की जनता को धन्यवाद दिया। योगी ने इस जीत के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी।

यह भी पढ़ें: नागालैंड में भी भाजपा का शानदार प्रदर्शन, पर बहुमत से दूर 

यूपी सीएम योगी ने कहा कि यह दिन भारतीय राजनीति के लिये काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के अलावा मेघालय और नागालैंड में भी भजपा ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है।त्रिपुरा में भाजपा की ओर से योगी ने कई रेलियां की थी और वे यहां के स्टार प्रचारक भी रहे। 

भाजपा के पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव प्रभारी राम माधव ने भी त्रिपुरा में भाजपा को मिली जीत को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा पर पूरा भरोसा जताया।

 










संबंधित समाचार