हिंदी
नई दिल्ली: मेघालय विधानसभा चुनाव की सभी 59 सीटों के नतीजे आ चुके है। कांग्रेस को यहां सबसे ज्यादा 21 सीटें मिली है, लेकिन इसके बावजूद भी वह बहुमत से काफी पीछे है। मेघालय में किसी भी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, जिस कारण यहां जोड़-तोड़ के आसार तेजी के साथ बनते दिख रहे हैं।
मेघालय में कांग्रेस 21 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनr है। एनपीपी राज्य में दूसरे नंबर पर है। बीजेपी ने यहां सिर्फ 2 सीटें जीती हैं। इसके अलावा करीब 17 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।एेसे में सत्ता की चाबी निर्दलीय और एनपीपी के हाथों में है। राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार है। त्रिशंकु विधानसभा के हालात के कारण यहां सियासी उठापठक तेज हो गई है।
मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा राज्य की दो विधान सभा सीटों अंपति और सोंग्सक से चुनाव लड़ रहे थे। संगमा ने दोनो ही सीटों से जीत दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें: त्रिपुरा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 25 साल बाद लेफ्ट सत्ता से बाहर
मेघालय में 60 विधानसभा सीट है, लेकिन यहां 59 सीटों के लिये मतदान हुआ।
यह भी पढ़ें: नागालैंड में भी भाजपा का शानदार प्रदर्शन, पर बहुमत से दूर
मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले गए थे। राज्य में 67 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
Published : 3 March 2018, 12:10 PM IST
Topics : कड़ी सुरक्षा कांग्रे मतगणना मेघालय विधानसभा चुनाव
No related posts found.